रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 82.84 प्रति डॉलर पर
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 82.84 पर आ गया। विदेशी कोष की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से वैश्विक बाजार का सकारात्मक रुख भारतीय मुद्रा को समर्थन प्रदान करने में विफल रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 पर खुला और फिर 82.84 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 13 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.71 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
