जीजी इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल ने दी 99 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की मंजूरी
जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड (जीजीईएल) के निदेशक मंडल ने परिवर्तनीय वारंट के आवंटन के जरिए 99 करोड़ रुपये तक का कोष जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने एक बैठक में धन जुटाने के लिए मंजूरी दे दी थी। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की अनुमति और अन्य वैधानिक मंजूरी लेना आवश्यक है। वहीं निदेशक मंडल ने अंशू जैन को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो सितंबर 2023 से एक सितंबर 2028 तक पांच साल का होगा। वीरेंद्र शर्मा कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। वह भी दो सितंबर 2023 से कार्यभार संभालेंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
