मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- बेगूं व गंगरार के राजकीय महाविद्यालयों में खुलेंगे नवीन संकाय एवं विषय - करमा बाई महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लक्ष्मणगढ़ का नाम परिवर्तित
जयपुर, सोमवार, 04 सितम्बर 2023। चित्तौड़गढ़ जिले के राजकीय महाविद्यालय बेगूं में स्नातक स्तर पर अब विद्यार्थी वाणिज्य संकाय तथा कला संकाय में चित्रकला व संस्कृत विषय में पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही, राजकीय महाविद्यालय, गंगरार को इतिहास विषय के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की स्वीकृति से राजकीय महाविद्यालय बेगूं में 5 तथा राजकीय महाविद्यालय गंगरार में 2 पद सृजित किये जाएंगे। नवीन संकाय एवं विषय खुलने से विद्यार्थियों को विषयों के चयन करने में अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ स्थित करमा बाई महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नाम परिवर्तित करने की भी स्वीकृति दी है। इस संस्थान का नाम अब करमा बाई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लक्ष्मणगढ़ होगा।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
