रियल एस्टेट क्षेत्र पर बैंकों का बकाया कर्ज जुलाई में बढ़कर रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पर
आवासीय और वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंक कर्ज जुलाई में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ा है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र का कुल बैंक कर्ज का बकाया रिकॉर्ड 28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आरबीआई के बकाया ऋण आंकड़ों और संपत्ति सलाहकारों के घर बिक्री और प्रमुख शहरों में नई परियोजनाओं के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो गया है कि रियल एस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। आरबीआई के ‘बैंक कर्ज का क्षेत्रवार आवंटन- जुलाई, 2023’ के आंकड़ों के अनुसार, आवासीय क्षेत्र में बकाया ऋण (प्राथमिकता श्रेणी सहित) जुलाई में सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत बढ़कर 24.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में बकाया ऋण सालाना आधार पर 38.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ 4.07 लाख करोड़ रुपये हो गया। आरबीआई के आंकड़ों पर एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “वाणिज्यिक कार्यालय खंड पिछले साल महामारी के दबाव से जूझ रहा था क्योंकि कंपनियां पूर्ण रूप से कार्यालय से काम, घर से काम या हाइब्रिड (कहीं से भी काम) मॉडल के आसपास रणनीतियों पर विचार कर रहे थीं। हालांकि, जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हुई, कर्मचारी कार्यालयों में लौट आए और इस वर्ष अच्छी गुणवत्ता वाले वाणिज्यिक कार्यालयों की मांग अधिक है।”
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
