उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ पद से इस्तीफा दिया
उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। बैंक ने साथ ही बताया कि संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी निभाएंगे। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ”बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया और वह एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे। वह अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं।” अंतरिम व्यवस्था के तहत गुप्ता 31 दिसंबर, 2023 तक प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए आरबीआई की मंजूरी ली जानी है। बैंक ने कोटक के इस्तीफे की वजह नहीं बताई।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
