गोकलदास एक्सपोर्ट्स यूएई की परिधान कंपनी का 5.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करेगी
गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (जीईएल) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की परिधान कंपनी एट्राको ग्रुप का 5.5 करोड़ डॉलर (455 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। सिलेसिलाए परिधान बनाने और निर्यात करने वाली जीईएल ने यह करार अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों के जरिये किया। जीईएल ने बयान में कहा कि एट्राको का मुख्यालय दुबई में है और उसके पास केन्या में चार विनिर्माण इकाइयां और इथियोपिया में एक इकाई है। इस सौदे को कर्ज और आंतरिक स्रोतों से वित्तपोषित किया जाएगा। सौदे में शेयरों और परिसंपत्तियों का अधिग्रहण शामिल है और इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं। जीईएल के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन गणपति ने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को विनिर्माण के लिए कम लागत वाले शुल्क-मुक्त स्थान मिलेंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
