सीएम केजरीवाल की लोगों से अपील- केवल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नहीं, बल्कि हमेशा दिल्ली को साफ रखें
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 अगस्त 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी को केवल आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ही नहीं, बल्कि हमेशा साफ रखने की मंगलवार को अपील की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने खूब मेहनत करके दिल्ली को चमका दिया है। पीडब्ल्यूडी(लोक निर्माण विभाग), एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) एवं अन्य विभागों के इंजीनियर और कर्मचारियों ने भी खूब मेहनत की है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सफाई केवल जी-20 के लिए ही नहीं होनी चाहिए। अब हमें दिल्ली को हमेशा ऐसे ही साफ रखना है।’’ शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के मद्देनजर मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में रखरखाव के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को मोती बाग में शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
