राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वान समारोह : संस्कृत विद्वानों का होगा कल सम्मान
- संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला होंगे मुख्य अतिथि
जयपुर, सोमवार, 28 अगस्त 2023। राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वान समारोह मंगलवार को प्रातः 11 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में चयनित संस्कृत विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृत शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. भास्कर शर्मा श्रोत्रिय ने बताया कि संस्कृत साधना शिखर- सम्मान के लिए चयनित विद्वान पं श्री सांवर मल शर्मा को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, संस्कृत साधना सम्मान के लिए डा. दीरघ राम रामस्नेही और डा. गजानन मिश्र को 51-51 हजार रुपए तथा संस्कृत- विद्वत्सम्मान के लिए चयनित कुल 6 विद्वानों को 31-31 हजार रुपए की राशि पुरुस्कार स्वरुप प्रदान की जाएगी।
डॉ. श्रोत्रिय ने बताया कि समारोह में संस्कृत युवा प्रतिभा के लिए चयनित 12 विद्वानों को 21-21 हजार रुपए तथा मंत्रालयिक सेवा सम्मान से 3 कार्मिकों को 11-11 हजार रुपए पुरुस्कार स्वरुप प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में चयनित विद्वानों को विशिष्ट सेवा सम्मान तथा भामाशाह प्रेरक सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले इन सभी संस्कृत विद्वानों का चयन विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, राजस्थान संस्कृत अकादमी अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे तथा त्रिवेणी धाम के श्री खोजी पीठाचार्य श्रीराम रिछपाल दासजी महाराज भी शामिल होंगे।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
