चीन में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
बीजिंग, गुरुवार, 24 अगस्त 2023। चीन के शांक्सी प्रांत में एक एक्सप्रेस वे सुरंग में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना शाम पांच बजकर 24 मिनट पर हुई जब बुधवार को 32 लोगों को ले जा रहा एक वाहन कैंगझोउ-यूलिन एक्सप्रेसवे पर फेनघुआंगलिंग सुरंग की दीवार से टकरा गया। स्थानीय यातायात पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में चालक और चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
