आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए कार्य किया जाए- राज्यपाल
- सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संविधान उद्यान का भ्रमण किया
सिरोही, बुधवार, 23 अगस्त 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान सिर्फ कानून, राजनीति और लोक प्रशासन से जुड़े लोगों का ही विषय नहीं है, आमजन को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति के लिए आमजन में जागरुकता लाने का आह्वान किया है। राज्यपाल मिश्र बुधवार को राजभवन में सिरोही पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संविधान को उसके 22 भागों में वर्णित प्रावधानों से समझा सकता है। संविधान उद्यान में इसे ही सरल और कलात्मक रूप में प्रदर्शित कर समझाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के नेतृत्व में अलग-अलग देशों के संविधानों, देश की प्राचीन लोकतांत्रिक परम्पराओं आदि का विषद अध्ययन करने के बाद संविधान का निर्माण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की संस्कृति से अवगत कराते हुए कहा कि स्व. नंदलाल बोस सहित कई सुप्रसिद्ध कलाकारों ने संविधान की मूल प्रति में चित्र उकेरे।
विधायक श्री संयम लोढ़ा ने कहा कि संविधान जागरण के बारे राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा अभिनव और ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को संविधान उद्यान देख कर संविधान को सुरुचिपूर्ण ढंग से समझने का अवसर मिला है। सिरोही पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने संविधान उद्यान और राजभवन भ्रमण के अपने अनुभव भी इस अवसर पर साझा किए। इससे पहले, उन्होंने संविधान के साकार रूप को चित्रित करने वाले राजभवन स्थित संविधान उद्यान का अवलोकन किया।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
