Vivo Y78+ (T1) हुआ लॉन्च
Vivo ने चीन में Vivo Y78+ (T1) एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया Y सीरीज फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस है। इस फोन 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y78+ (T1) एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo Y78+ (T1) की कीमत
- Vivo Y78+ (T1) के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह Azure, Moon Shadow और Warm Sun Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y78+ (T1) के स्पेसिफिकेशंस
- Vivo Y78+ (T1) में 6.78 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर बेस्ड है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y78+ (T1) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन 3.5mm, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
