जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके, 3.6 की रही तीव्रता
जम्मू, गुरुवार, 17 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार तड़के 3 बजकर 49 मिनट पर आए भूंकप का केंद्र राजौरी के पहाड़ी इलाकों में था। एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर, 33.33 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.20 डिग्री देशांतर पर था।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
