Blackview A200 Pro हुआ लॉन्च
Blackview ने दमदार फीचर्स के साथ Blackview A200 Pro स्मार्टफोन पेश किया है। A200 Pro में मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा से लैस है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन भी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड DokeOS 4.0 सिस्टम पर काम करता है। Blackview रग्ड स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है, लेकिन A200 Pro को रग्ड फोन के तौर पर डिजाइन नहीं किया गया है। यहां हम आपको Blackview A200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Blackview A200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- Notebookcheck के अनुसार, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Blackview A200 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। ब्लैकव्यू A200 प्रो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,050mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो 4जी एलटीई सिम के साथ स्टैंडबाय पर 24 दिनों तक चल सकता है। बैटरी फोन को 7.5 घंटे गेमिंग/ 20 घंटे म्यूजिक प्लेबैक/ 25 घंटे कॉल टाइम तक सपोर्ट कर सकती है।
- कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ब्लैकव्यू के इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। यह फोन ArcSoft 6.0 इमेज प्रोसेसिंग का सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एक अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Blackview A200 Pro की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो Blackview A200 Pro ग्लोबल लेवल पर अलीएक्सप्रेस पर पहले 1,000 ऑर्डर के लिए 199 डॉलर (लगभग 16,573 रुपये) में उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर अवधि के बाद Blackview A200 Pro की कीमत 219.99 डॉलर (लगभग 18,321 रुपये) हो जाएगी। यह स्मार्टफोन 21 अगस्त से 27 अगस्त तक प्री-सेल अवधि के दौरान लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। ब्लैकव्यू पहले 200 ग्राहकों को फ्री AirBuds 4 की पेशकश कर रहा है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
