तेलंगाना में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
वारंगल (तेलंगाना), बुधवार, 16 अगस्त 2023। तेलंगाना में वारंगल जिले के वर्धन्नापेट मंडल के येलांडु में बुधवार तड़के एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब ऑटोरिक्शा में सवार लोग वारंगल से थोरुरु जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी , जबकि एक अन्य ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मजदूरों के रूप में की गई है जो शहद बेचने का काम करते थे। पुलिस को आशंका है कि ट्रक चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
