एनबीसीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये पर
सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये का हुआ। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,853.24 करोड़ रुपये थी। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है। एनबीसीसी ने बयान में कहा कि कंपनी का 94.6 प्रतिशत राजस्व पीएमसी खंड और पुनर्विकास कार्यों से आता है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
