रूस ने करीब 50 वर्षों बाद पहले यान को चंद्रमा के लिए किया प्रक्षेपित
व्लादिवोस्तोक, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023। रूस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत करते हुए शुक्रवार तड़के लूना-25 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। वर्ष 1976 के बाद रूस का पहला लूना-25 मून लैंडर हैं। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ''रोस्कोस्मोस'' ने बताया कि बिना वापिसी कैप्सूल वाले लूनर लैंडर को रूस के सुदूर पूर्व के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से फ्रेगेट ऊपरी चरण के लिए सोयुज-2.1बी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। उड़ान भरने के नौ मिनट बाद लूना-25 लैंडर से फ़्रीगेट ऊपरी चरण रॉकेट के तीसरे चरण से अलग हो गया। करीब एक घंटे बाद लूना-25 फ़्रीगेट ऊपरी चरण से अलग हो गया और चंद्रमा के उड़ान पथ में प्रवेश के साथ मिशन का पहलाप चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इसका 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है। भारत के चंद्रयान-3 भी 23 अगस्त को साउथ पोल पर लैंडिंग कर सकता है। एजेंसी के अनुसार लूना-25 और चंद्रयान-3 एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे। दोनों मिशन में लैंडिंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की योजना है।
Similar Post
-
फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। 2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस् ...
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
