इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का कुल कारोबार 19 प्रतिशत बढ़कर 852 करोड़ यूनिट पर
बिजली खरीद-बिक्री बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का कारोबार जुलाई महीने में 19 प्रतिशत बढ़कर 852.2 करोड़ यूनिट रहा। बीते वर्ष इसी महीने में बिजली कारोबार 715.1 करोड़ यूनिट रहा था। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘आईईएक्स का बिजली कारोबार इस साल जुलाई में 852.2 करोड़ यूनिट रहा। इसमें हरित बिजली का कारोबार 27.5 करोड यूनिट, 6.24 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (62.4 करोड़ यूनिट के बराबर) और 70,222 ऊर्जा बचत प्रमाणपत्र (सात करोड़ यूनिट के बराबर) शामिल हैं।
आलोच्य महीने में कोयला उत्पादन अच्छा होने, ई-नीलामी कोयले और आयातित ईंधन की कीमतों में कमी के कारण आपूर्ति परिदृश्य बेहतर रहा। आने वाले महीनों में, बिजली बाजारों में बेहतर आपूर्ति के साथ अधिक प्रतिस्पर्धी कीमत होने की उम्मीद है। इससे बिजली वितरण कंपनियों और खुले बाजार से सीधे बिजली खरीदने वाले उपभोक्ताओं को संसाधनों के और बेहतर उपयोग के अवसर मिलेंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
