अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर महबूबा समेत अन्य नेता नजरबंद
श्रीनगर, शनिवार, 05 अगस्त 2023। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्हें और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर नजरबंद कर दिया गया है। सुश्री मुफ्ती ने ट्वीट किया , ''शनिवार को मुझे अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ घर में नजरबंद कर दिया गया है। यह आधी रात की कार्रवाई के बाद हुआ है, जब मेरी पार्टी के कई सदस्यों को पुलिस स्टेशनों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। स्थिति सामान्य होने के बारे में उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार के झूठे दावे उनके इस रुख से उजागर हो गये हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ कश्मीरियों से धारा 370 के अवैध निरस्तीकरण का 'जश्न' मनाने का आह्वान करने वाले विशाल होर्डिंग्स पूरे श्रीनगर में लगाए गए हैं , वहीं लोगों की वास्तविक भावना को दबाने के लिए क्रूर बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आशा है कि शीर्ष न्यायालय इन घटनाओं पर संज्ञान लेगा , ऐसे समय में जब अनुच्छेद 370 पर सुनवाई हो रही है।
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार देर रात एक वीडियो भी साझा किया जिसमें पीडीपी नेता आरिफ लैगरू को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। पीडीपी ने कल एक बयान में कहा था कि श्रीनगर प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर पार्टी को एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस बीच पीडीपी प्रवक्ता के श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय को सील कर दिया गया है।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
