दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ आईटीओ के पास हाथी घाट पर यमुना नदी के किनारे सफाई अभियान में भाग लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ नदी के किनारे से कूड़ा उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देखा कि देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बड़ी मात्रा में नदी में फेंकी गई है। बड़ी मात्रा में प्लास्टिक भी नदी में फेंका गया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना में आस्था रखने वाले सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे इसे साफ रखें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें अलग-अलग स्थानों पर सीवेज शोधन संयंत्र स्थापित कर नदी में गिरने वाले नालों के गंदे पानी का शोधन करना और नालों से गाद निकालना शामिल है। इस सफाई अभियान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आवासीय कल्याण समितियों के सदस्यों ने भी भाग लिया।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
