मणिपुर में हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या की, कर्फ्यू जारी
इंफाल, शनिवार, 05 अगस्त 2023। मणिपुर में विष्णुपुर जिले क्वाक्टा के पास उखा तम्पक गांव में शनिवार को हमलावरों ने चाकू और गोलियों से तीन लोगों की उनके घर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक व्यक्तियों के शरीर पर चाकुओं और गोली लगने के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में घुसे कुकी हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें से दो मृतक पिता-पुत्र थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुकी उपद्रवियों ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और भारी हथियारों, मोर्टार और लंबी दूरी के हथियारों से लोगों पर हमला किया। इस बीच प्रशासन ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सुबह 10.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
