केदारनाथ के अंतिम पडाव गौरीकुण्ड में अतिवृष्टि और भूस्खलन, 13 लापता
रुद्रप्रयाग, शुक्रवार, 04 अगस्त 2023। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर रात्रि अतिवृष्टि और भूस्खलन से व्यापक जन, धन की हानि होने की सूचना है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में भारी मुश्किल हो रही हैं। यह स्थान भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम का अंतिम पडाव स्थल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण दो दुकानें और एक खोखा बहने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी गौरीकुंड के हवाले से बताया कि उक्त स्थान में 13 लोगों के लापता होने की सूचना है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
