अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना
जम्मू, शुक्रवार, 04 अगस्त 2023। जम्मू कश्मीर से तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 1181 तीर्थयात्री 46 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 706 तीर्थयात्रियों का एक समूह जिसमें 570 पुरुष, 95 महिलाएं, 35 साधु और छह साध्वियां शामिल थे, 24 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए। वहीं बालटाल के लिए 475 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। एक जुलाई को शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
