इन चीजों को भूलकर भी न रखें घर में, फैलती है नकारात्मकता ऊर्जा, होती है कलह

वास्तु शास्त्र का प्रयोग आज हम कमोबेश हर कार्य में करते हैं। विशेष रूप से गृह निर्माण और उसकी आन्तरिक सजावट में वास्तु शास्त्र का प्रयोग सर्वाधिक तौर पर किया जाता है। अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए गृह स्वामी घर में हर सामान रखता है। इन सामानों की वह उचित देखभाल करता है। समय के अनुसार इन वस्तुओं में कुछ परिवर्तन हो जाते हैं जिन्हे आलस के चलते घर से हटाया नहीं जाता है। लेकिन इन की वजह से घर का माहौल खराब होने लगता है। घर में कई ऐसी चीजें मौजूद होती है, जो नेगेटिविटी का कारण बनती हैं और जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह ऊर्जाएं घर के माहौल को नकारात्मक बनाती है और घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े और क्लेश की स्थिति बनी रहती है। आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। यदि आपके घर में यह वस्तुएँ हैं तो इन्हें तुरन्त प्रभाव से अपने घर से बाहर निकाल दें।
- खाली कुर्सी घर में कभी भी स्थायी रूप से एक खाली कुर्सी रखना शुभ नहीं है। मान्यता है कि यह हानिकारक आत्माओं को घर में आमंत्रित करता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कोई उस पर नियमित रूप से बैठता हो या उसे पूरी तरह से हटा दिया जाए।
- टूटे हुए बर्तन और क्रॉकरी वास्तु के अनुसार,घर में टूटे हुए बर्तन या क्रॉकरी का इस्तेमाल करना गरीबी के संकेत देते हैं। कभी भी ऐसे ग्लास या बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो टूटे हुए हों। यह दुर्भाग्य का कारक माने जाते हैं।
- रुकी हुई घड़ी घर में कभी लंबे समय से बंद पड़ी घड़ी को ना रखें। वास्तु के अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार बढ़ता है। जब घड़िया रुकती हैं तो यह पता चलता है कि समय रुक गया है। इसका एक नकारात्मक अर्थ है, जो नकारात्मक परिणाम ला सकता है।
- टूटे हुए ग्लास घर में टूटे हुए कांच के ग्लास नहीं रखने चाहिए। मान्यता है कि इससे भाग्य के साथ विश्वासघात का सामना करना पड़ता है और आपके बारे में गपशप बढ़ जाती है। आप अपने शब्दों या दूसरों के द्वारा बोले गए शब्दों के कारण भी परेशान हो सकते हैं।
- सूखे फूल ये किसी खूबसूरत चीज के मृत्यु का दुखद संकेत हैं। कभी भी घर में सूखे फूलों को नहीं छोड़ना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए सूखे फूलों को काटकर बगीचे में फेंक देना चाहिए।
- पुराने कैलेंडर नया आते ही या उससे पहले ही पुराने कैलेंडर को बाहर कर देना चाहिए। पुराने कैलेंडर अतीत का संकेत देते हैं, वे पिछले वर्षों की अतीत की ऊर्जाओं को धारण करते हैं और पुरानी बातों को सोचने के बजाय आगे की ओर बढ़ना ज्यादा बेहतर है।
- कांटेदार पौधे घर में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस इत्यादि को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। कांटे वाले कैक्टस के पौधों को मेनगेट के बाहर छोड़ना बेहतर होता है। ताकि वे सुरक्षात्मक ऊर्जा ला सकें।


Similar Post
-
पाएं कर्ज से छुटकारा: आर्थिक स्थिरता के लिए अपनाएं ये सरल उपाय
आज के समय में आर्थिक अस्थिरता और बढ़ते खर्चों के कारण कई लोग कर्ज के ...
-
वास्तु शास्त्र के इन उपायों से दूर हो सकती है मनमुटाव की स्थिति, परिजनों में बढ़ेगा प्रेम
हर परिवार की सोच यह होती है कि उसके यहाँ पर किसी प्रकार की कोई कलह या ...
-
इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाडू, घर में आती है दरिद्रता
फेंगशुई में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए साफ-सफाई रखना बेहद म ...