Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता ड्रोन
Xiaomi के सब-ब्रांड FIMI ने नया Manta ड्रोन पेश किया है। यह ड्रोन एडवांस जीपीएस का सपोर्ट करता है और आसानी से वर्टिकल टेकऑफ करने के साथ एक बार चार्ज होकर 85 मिनट्स का फ्लाइट टाइम प्रदान करता है। Xiaomi लगातार अपने प्रोडक्ट रेंज में विस्तार करता रहता है। ज्यादातर कंपनी को उसके स्मार्टफोन के चलते जाना जाता है, लेकिन कंपनी कई अन्य टेक प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करती है। हाल ही में शाओमी ने भारत में X Series स्मार्ट टीवी को पेश किया था। यहां हम आपको Xiaomi FIMI Manta ड्रोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत
- कीमत की बात की जाए तो Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की कीमत 999 CNY (लगभग 11,537 रुपये) है। मंटा की कीमत FIMI के पिछले ड्रोन FIMI X8 SE 2020 से काफी सस्ती है, जिसे 2,699 CNY (लगभग 31,092 रुपये) में पेश किया गया था।
Xiaomi FIMI Manta ड्रोन की खासियतें
- Xiaomi के सब-ब्रांड FIMI द्वारा हाल ही में पेश किया गया नया फिक्स्ड विंग ड्रोन आसानी से वर्टिकली टेकऑफ और लैंड कर सकता है। यह 43 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। बैटरी बैकअप के मामले में यह ड्रोन 3000mAh की बैटरी के साथ 60 मिनट्स तक उड़ सकता है और 5000mAh की बैटरी के साथ 85 मिनट्स तक उड़ सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसमें 700mm के विंग्सपैन, 445mm की लंबाई और 500 ग्राम वजन है।
- FIMI Manta इलेक्ट्रॉनिक कंपास और एयरस्पीड सेंसर से लैस किया जा सकता है, हालांकि ये फैक्टरी पैकेज में शामिल नहीं हैं। Manta ड्रोन में 4 सीरियल पोर्ट, एक जीपीएस एचडी एफपीवी, एक सीआरएसएफ प्रोटोकॉल रिसीवर और दो आईआईसी इंटरफेस हैं। Manta ड्रोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ड्रोन है जो हवाई फुटेज कैप्चर करने का एक बेहतरीन और किफायती ऑप्शन चाहते हैं। इस ड्रोन को आसानी से उड़ाया जा सकता है और इसकी फ्लाइट का समय भी लंबा है, जो इसे शुरुआती और अनुभवी दोनों यूजर्स के लिए बिल्कुल सही बनाता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
