हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल के परिसरों पर ईडी का छापा
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 अगस्त 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल एवं अन्य के परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। छापेमारी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम स्थित परिसरों में की गई। कथित रूप से मुंजाल के एक नजदीकी व्यक्ति के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के आधार पर यह जांच की जा रही है। इस व्यक्ति के खिलाफ अघोषित विदेशी मुद्रा रखने के आरोप हैं।
आयकर विभाग ने भी पिछले साल मार्च में कर चोरी की जांच के तहत मुंजाल और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों पर छापा मारा था। हीरो मोटोकॉर्प एक कैलेंडर वर्ष में इकाइयों की बिक्री के मामले में 2001 में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी थी और लगातार 20 साल से शीर्ष स्थान पर काबिज है। कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
