एयरटेल ने 8,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया चुकाया
दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए अपनी देनदारियों के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) को 8,024 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने बताया कि उक्त किश्तों का भुगतान 10 प्रतिशत ब्याज के साथ किया गया। कंपनी ने एक बयान में कहा, ”भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (भारत सरकार) को वर्ष 2015 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम से संबंधित स्थगित देनदारियों तहत 8,024 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।” एयरटेल ने कहा कि वह अपनी पूंजी संरचना के जरिए वित्तीय लचीलेपन पर जोर दे रही है, जिसमें वित्तपोषण की लागत को अनुकूल बनाना शामिल है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
