कश्मीर में बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद
श्रीनगर, सोमवार, 31 जुलाई 2023। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु बरामद किया गया है जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सड़क पर यातायात रोक दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वस्तु उत्तरी कश्मीर के ज़ंगम पट्टन इलाके में एक फ्लाईओवर पर पड़ी थी। इसका पता लगने के बाद सड़क पर यातायात निलंबित कर दिया गया और सुरक्षा बलों ने वस्तु के चारों ओर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
