अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना
जम्मू, रविवार, 30 जुलाई 2023। जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 1974 तीर्थयात्री 85 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। कुल 1410 तीर्थयात्रियों (1107 पुरुष, 240 महिलाएं, दो बच्चे, 45 साधु और 16 साध्वियां) का एक समूह 56 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही बालटाल के लिए 564 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 29 वाहनों के काफिले में रवाना हुए।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
