मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना के लिए बढ़ाया कदम
रांची, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री के इस पहल के बाद अब देश में पेट्रोल, डीजल और बैटरी साथ जल्द हाइड्रोजन ईंधन से भी वाहन चलेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने एम/एस टाटा मोटर्स लिमिटेड एवं एम/एस कमिंस इंक यू एस ए के संयुक्त उपक्रम एम/एस टी सी पी एल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (टीजीईएसपीएल) द्वारा जमशेदपुर में हाइड्रोजन इंटरनल कंप्यूटेशन इंजन फ्यूल अग्नोस्टिक इंजन एडवांस केमिस्ट्री बैटरी एच 2 फ्यूल सेल तथा एच2 फ्यूल डिलीवरी सिस्टम के निर्माण/उत्पादन के लिए ईकाई की स्थापना के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमिटि एवं हाई पावर कमिटी की स्वीकृति की प्रत्याशा में उक्त निवेश के प्रस्ताव पर एम/एस टीजीईएसपीएल के साथ एम ओ यू हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
एम ओ यू के उपरांत जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग के स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्य में हाइड्रोजन इंजन बनने की नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसका लाभ आने वाले समय में पूरे देश को होगा।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
