Honor X6a लॉन्च
Honor ने अपनी X सीरीज में चुपके से एक बजट फोन Honor X6a को लॉन्च कर दिया है। यह एक सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Helio प्रोसेसर लगा है। यह 5200mAh बैटरी से लैस है। इसी तरह के कई और धांसू फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं। आइए इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानते हैं।
Honor X6a price
- Honor X6a को कंपनी ने UK में लॉन्च किया है। इसकी कीमत £129.99 (लगभग 11,000 रुपये) है। फोन की खरीद पर कंपनी एक वाउचर ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा कुछ डिस्काउंट भी इस पर दिया जा रहा है।
Honor X6a specifications
- हॉनर एक्स6ए के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एक HD प्लस स्क्रीन है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.15:9 है। फोन में MediaTek Helio G36 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में कंपनी ने 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज पेअर की है। फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ आता है, लेकिन स्टोरेज दोनों में 128GB मिलती है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला ये फोन स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है।
- Honor X6a कैमरा स्पेक्स के बारे में बात करें तो इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है जिसका अपर्चर f/1.8 है। एक डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। साथ में एक मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कई तरह के मोड मिल जाते हैं। सेल्फी के लिए यह 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैरी करता है। Honor X6a में 5,200mAh बैटरी है जिसके साथ में 22.5W चार्जिंग दी गई है। यह एंड्रॉयड 13 आधारित Magic OS 7.1 पर रन करता है। फोन में एक हेडफोन जैक भी मौजूद है। डिवाइस के डाइमेंशन 163.32 x 75.07 x 8.35mm और वजन 188 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
