कोचीन हवाईअड्डे पर बम की अफवाह फैलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
कोच्चि, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे 55 वर्षीय एक यात्री को, एक अन्य यात्री के सामान में बम होने का दावा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना कि सूचना उन्हें बृहस्पतिवार को मिली और जांच में किसी के भी सामान में बम नहीं मिला। नेदुम्बसेरी पुलिस के अनुसार, पथनमथिट्टा के निवासी साबू वर्गीस एक अन्य यात्री के सूटकेस में बम होने का कथित दावा करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया ‘‘ऐसा लगता है कि वह लंबी सुरक्षा जांच प्रक्रिया के कारण चिढ़ गया था। सुरक्षा जांच के लिए प्रतीक्षा करते समय उसने कहा कि एक अन्य व्यक्ति के सामान में बम है।’’ हवाई अड्डे के अधिकारियों ने जांच करने के बाद पाया कि उस व्यक्ति का दावा झूठा था। आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
