एएमडी भारत में पांच वर्ष में 40 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश
एएमडी ने शुक्रवार को भारत में पांच वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की और कहा कि कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में एक मजबूत भागीदार होगी। कंपनी बेंगलुरु में एक नया अनुसंधान एवं विकास परिसर खोलेगी, जो दुनिया में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा। एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) मार्क पेपरमास्टर ने यहां ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन में कहा, ‘‘ एएमडी पांच वर्षों में भारत में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।’’ उन्होंने कहा कि एएमडी भारत में अपने दो दशकों के विस्तार व सफल उपस्थिति को आगे बढ़ाएगी। पेपरमास्टर ने कहा कि कंपनी देश में अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं का विस्तार कर रही है, जिसके चलते उसे 2028 तक भारत में 3,000 अतिरिक्त इंजीनियर के साथ काम करने की उम्मीद है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
