वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए नियंत्रण कक्ष की होगी स्थापना
- जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
जयपुर, गुरुवार, 27 जुलाई 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 30 जुलाई 2023 (रविवार) को वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक एवं दोपहर 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी है, जो दिनांक 28 जुलाई एवं 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एवं 30 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
