जम्मू आधार शिविर से 3025 श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना
जम्मू, मंगलवार, 25 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार को ''बम बम भोले'' के जयकारा लगाते हुए 3025 तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि 3025 तीर्थयात्री 119 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 1865 तीर्थयात्रियों (1535 पुरुष, 275 महिलाएं, दो बच्चे, 48 साधु और पांच साध्वियां) का एक समूह 81 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ हैं। उन्होंने बताया कि बालटाल के लिए 1160 तीर्थयात्री, जिनमें 735 पुरुष, 421 महिलाएं और दो बच्चे शामिल है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 38 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से आरंभ हुई यह यात्रा 31 अगस्त का चलेगी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
