पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनें न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना, सोमवार, 24 जुलाई 2023। न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को यहां राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पद की शपथ दिलाई। 28 मई, 1968 को अहमदाबाद में जन्मे न्यायमूर्ति पंचोली ने गुजरात विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी और मास्टर ऑफ लॉ किया और 1991 में गुजरात उच्च न्यायालय में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। 2014 में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पीठ में पदोन्नत किया गया और दो साल बाद वह स्थायी न्यायाधीश बनाए गए।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
