फाजिल्का में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, रविवार, 23 जुलाई 2023। पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए फाजिल्का जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को हसन कलां गांव से खेप इकट्ठा करने के बाद पकड़ा गया, जो ड्रोन के जरिए गांव में गिराई गई थी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, “सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) फाजिल्का ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
