Nothing Phone 2 की भारत में शुरू हुई सेल
पिछले सप्ताह लॉन्च किए गए Nothing Phone 2 की 21 जुलाई से देश में सेल शुरू हो गई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Nothing Phone 1 की जगह लेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,700 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Nothing Phone 2 के 8 GB + 128 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है। इसे डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। HDFC Bank, Axis Bank और Citi Bank के कार्ड होल्डर्स को 40,000 रुपये से 49,999 रुपये के बीच दिए गए ऑर्डर्स पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। अगर इस स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर Nothing Ear Stick का डिस्काउंटेड प्राइस 4,250 रुपये होगा।
इसमें 6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,080 x 2,412 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया है, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अधिकतर यूजर्स अपनी यूनिट्स प्राप्त करने के बाद ही यह अपडेट कर सकेंगे। इस अपडेट में कैमरा पर ज्यादा फोकस किया गया है। Gadgets 360 को मिली Nothing Phone 2 की रिव्यू यूनिट के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के तौर पर Nothing OS 2.0.1 अपडेट प्राप्त हुआ है। अपडेट का साइज 105 MB का है। गूगल प्ले स्टोर पर Glyph कंपोजर उपलब्ध हो गया है। इससे यूजर्स नई रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही Uber ऐप के लिए Glyph प्रोग्रेस बार को एक डिजाइन फीचर के तौर पर जोड़ा गया है। यह रियर पैनल पर इंडिकेटर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल यह बताने में होता है कि उबर की कैब को पहुंचने में कितनी देर लगेगी।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
