पेटीएम का घाटा जून तिमाही में कम होकर 358 करोड़ रुपये रहा
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका घाटा कम होकर 358.4 करोड़ रुपये रह गया। वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 645.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में परिचालन आय बढ़ने से उसके घाटे में गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 39.4 प्रतिशत बढ़कर 2,341.6 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,679.6 करोड़ रुपये रही थी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
