अहमदाबाद में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, 13 घायल
अहमदाबाद, गुरुवार, 20 जुलाई 2023। गुजरात में अहमदाबाद शहर के एसजी-2 ट्रैफिक क्षेत्र में गुरूवार को हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि एसजी (सरखेज-गांधीनगर) राजमार्ग पर इस्कॉन पुल पर मध्य रात्रि में एक कार आगे जा रहे डंपर से जा टकारा गई। इसी बीच इस हादसे को देखने वहां इकट्ठे हुए लोगों की भीड़ को अन्य एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने 22 लोगों को कुचल दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 13 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
