CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा- मुंबई की बैठक में होगी तय
पटना, बुधवार, 19 जुलाई 2023। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि अभी यह सब कोई बात नहीं है जब अगली बैठक मुंबई में होगी तब आगे की चर्चा होगी । सिंह ने विपक्षी दलों की बैठक के बीच दिल्ली में मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक बुलाने के बारे में कहा कि वह पांच साल तक राजग का हिस्सा रहे और आज तक पीएम मोदी ने एनडीए की कभी बैठक नहीं बुलाई।अब उन्हें बैठक बुलाने की चिंता क्यों हो गई । दरअसल उन्होंने घबराहट और हताशा में एनडीए की बैठक बुलायी ।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में लोकसभा की 23 सीटें हैं लेकिन वहां से 15-16 पार्टियों को उन्होंने एनडीए की बैठक में बुलाया । इस तरह की पार्टियों को वह बुलाते रहें । यह उनकी हताशा और घबराहट का ही परिचायक है । 2024 का लोकसभा चुनाव वह बुरी तरह से पराजित होंगे । सिंह ने विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों के जुटान संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री खुद अपनी बातों को याद कर लें कि वह महाराष्ट्र में किसे भ्रष्टाचारी कह रहे थे । जब वह अमेरिका से लौटे थे तब महाराष्ट्र की चर्चा करते हुए उन्होंने किसे भ्रष्टाचारी कहा था और आज वे सब किसके साथ हैं इसका भी जवाब प्रधानमंत्री दे दें।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
