अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश के बीच भगवती नगर शिविर से रवाना हुआ 4920 तीर्थयात्रियों का नया जत्था
जम्मू, बुधवार, 19 जुलाई 2023। भारी बारिश के बीच 'बम बम भोले' का जाप करते हुए बुधवार बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा के लिए 4920 तीर्थयात्री रवाना हुए। एक अधिकारी ने बताया कि 4920 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 188 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। वहीं, 2566 तीर्थयात्रियों (1974 पुरुष, 496 महिलाएं, 11 बच्चे, 81 साधु और चार साध्वियां) का एक समूह 107 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। उधर, 1381 पुरुष, 955 महिलाएं और 18 बच्चों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8१ वाहनों के काफिले में बालटाल के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
