रुपया 82.03 प्रति डॉलर पर स्थिर

img

स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच मंगलवार को रुपया 82.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह से डॉलर में कमजोरी का लाभ रुपये को नहीं मिल सका। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इस सप्ताह अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े तथा ब्रिटेन की मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं। इस वजह से बाजार भागीदारों ने सतर्कता का रुख अपनाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.97 के उच्चस्तर और 82.07 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 82.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 82.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.77 पर आ गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 205.21 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 66,795.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 73 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement