Poco C51 एयरटेल लॉक्ड वर्जन लॉन्च
Poco ने अप्ररैल में Poco C51 बजट रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन को 6,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। पोको के इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर और MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। अब कंपनी ने Poco C51 का नया एयरटेल-एक्सकुलेसिव वर्जन पेश किया है।
Poco C51 Airtel-लॉक्ड वर्जन की कीमत और उपलब्धता
- इस ऑफर के तहत ग्राहक Poco C51 को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे, जिसमें एयरटेल एक्सकुलेसिव बेनिफिट्स शामिल हैं। इन ऑफर्स में 7.5 प्रतिशत (750 रुपये तक) डिस्काउंट और 50GB फ्री डाटा शामिल है। फ्री डाटा को 5 कूपन के तौर पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कूपन 10GB की पेशकश करेगा। ग्राहक एक महीने में एक ही कूपन इस्तेमाल कर पाएंगे और 30 दिनों तक एक कूपन की वैधता है।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि पोको सी51 का एयरटेल-लॉक वेरिएंट 18 महीने के लिए एयरटेल पर लॉक रहेगा। फोन को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को फोन सेट करने के 24 घंटे के अंदर एक एयरटेल सिम कार्ड डालना होगा और कम से कम 199 रुपये का एयरटेल ट्रू अनलिमिटेड रिचार्ज करना होगा। यह कंडीशन पूरी करने पर यूजर्स नॉन-एयरटेल सिम कार्ड का इस्तेमाल दूसरे सिम कार्ड स्लॉट में कर सकते हैं। Poco C51 का एयरटेल-लॉक वेरिएंट 18 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
Poco C51 के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Poco C51 में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। प्रोसेसर के लिए यह फोन MediaTek Helio G36 SoC से लैस है। इस फोन में 4GB RAM दी गई है, जिसे 3GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 13 GO Edition पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करेगी।
- कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो POCO C51 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के मामले में यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
