जम्मू से 6,660 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
जम्मू, रविवार, 16 जुलाई 2023। बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,600 से अधिक श्रद्धालु रविवार सुबह जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक जुलाई को शुरू हुई इस 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 2.10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘तड़के साढ़े तीन बजे से तीन बजकर 55 मिनट के बीच 241 वाहनों में सवार 6,684 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।’’
श्रद्धालुओं का यह जत्था मध्यम बारिश के बाद बीच अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। बारिश के कारण जम्मू की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, 132 वाहनों में सवार 3,686 श्रद्धालु पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 109 वाहनों के जरिये 2,998 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर की तरफ बढ़े। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया था। इसके बाद से कुल 86,865 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं।
Similar Post
-
रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजनाथ वियतनाम और कोरिया की यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रणनीतिक ...
-
दिल्ली सरकार ने निजी क्षेत्र में दो दिन के 'वर्क फ्रॉम होम', ऑफिस समय में बदलाव की सलाह दी
नई दिल्ली, रविवार, 17 मई 2026। दिल्ली सरकार ने वैश्विक अनिश्चित ...
-
विजय के प्रति कोई 'ईर्ष्या' नहीं, स्टालिन से मुलाकात दोस्ताना: रजनीकांत
चेन्नई, रविवार, 17 मई 2026। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने रविवार क ...
