हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
शिमला, गुरुवार, 13 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके एक के बाद एक महसूस किए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी हिस्से में जान- माल की हानि होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात नौ बज कर करीब 30 मिनट पर और 11 बज कर करीब सात मिनट पर आए भूकंप के इन झटकों का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 और 3.1 दर्ज की गई। जनजातीय बहुल लाहौल- स्पीति भूकंपीय क्षेत्र-चार (सीस्मिक जोन 4) में आता है, जो एक उच्च क्षति-जोखिम वाला क्षेत्र है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
