यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है- आतिशी
नई दिल्ली, सोमवार, 10 जुलाई 2023। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर मंगलवार को दोपहर तक खतरे के निशान को पार कर सकता है क्योंकि नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने निकासी और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत के उत्तरी राज्यों में मूसलाधार वर्षा के कारण दिल्ली में यमुना की ओर पानी बहुत तेजी बढ़ रहा है। आतिशी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, कल सुबह तक हरियाणा से करीब 43,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया, जो अब बढ़कर लगभग तीन लाख क्यूसेक हो गया है। हमें लगता है कि मंगलवार को दोपहर के आसपास यमुना में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
