आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने तीन आलीशान होटल की नींव रखी
गांडीकोटा (आंध्र प्रदेश), रविवार, 09 जुलाई 2023। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को वाईएसआर कडप्पा जिले के गांडीकोटा में एक आलीशान होटल का शिलान्यास किया । इसके साथ ही उन्होंने विशाखापत्तनम और तिरुपति में बनने वाले दो अन्य होटलों की आनलाइन आधारशिला रखी। रेड्डी ने होटल की आधारशिला रखते हुए कहा कि गांडीकोटा में बनने वाला यह होटल इस स्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाएगा। उन्होंने कहा कि गांडीकोटा, अमेरिका के ग्रांड कैन्यन जैसी भौगोलिक विशेषता रखता है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘यह गांडीकोटा और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के अलावा 500 से 800 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल के अलावा, उन्होंने ओबेरॉय ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रम ओबेरॉय से यहां एक गोल्फ कोर्स स्थापित करने की संभावना तलाशने का भी अनुरोध किया है। राज्य में तीन होटलों का शिलान्यास, इस साल मार्च में विशाखापत्तनम में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ (जीआईएस) में होटल श्रृंखला और राज्य सरकार के बीच हुए समझौते अनुरूप हुआ है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
