जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्रियों की मौत
भद्रवाह/जम्मू, रविवार, 09 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बस ठठरी-गंदोह रोड पर भांगरू गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान तीन यात्रियों को बस से निकालकर गंदोह के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहारा के आमिर सुहैल और चंगा-भालेस्सा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया। शर्मा के मुताबिक, कुंतवाड़ा गांव के शाहिद हुसैन का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Similar Post
-
सहारनपुर में गोकशी मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), रविवार, 01 मार्च 2026। सहारनपुर जिले के नागल इला ...
-
झारखंड में आईईडी विस्फोट में कोबरा का सहायक कमांडेंट घायल
चाईबासा (झारखंड), रविवार, 01 मार्च 2026। झारखंड के पश्चिम सिंहभू ...
-
असम से 21 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया
गुवाहाटी, रविवार, 01 मार्च 2026। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ...
