निजी बस ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत
जयपुर, शनिवार, 08 जुलाई 2023। राजस्थान के पाली जिले के गुडा एंदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज गति से जा रही निजी बस ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को रौंद दिया जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पेणावा और साकदडा गांव के बीच एक तेज गति की निजी बस ने सड़क किनारे खड़े जेताराम (25), अमराराम (18) और कानाराम (18) को कुचल दिया जिससे तीनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से भाग गया और बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजनाथ सिंह 16 रक्षा पीएसयू के कामकाज की करेंगे समीक्षा, स्वदेशी तकनीक पर जोर
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सि ...
-
रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनायेंगे भारत और किर्गिस्तान
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। भारत और किर्गिस्तान ने रणनीति ...
-
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछार क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित
प्रयागराज, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिल ...
