डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.61 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह जारी रहने के साथ रुपये को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.63 के उच्चतम स्तर और 82.75 के निचले स्तर को छूने के बाद 82.61 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
हालांकि, दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा में कुछ सुधार हुआ। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 103.05 रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 505.19 अंक की गिरावट के साथ 65,280.45 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 790.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
